
Oplus_131072
Bharat varta Desk
झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक (रेगुलर डीजीपी) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है । उनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए होगी।
अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह झारखंड के प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे सीआईडी और एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। उनकी नई नियुक्ति 26 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी और अगले दो वर्षों तक जारी रहेगी।
अनुराग गुप्ता का पुलिस सेवा में एक लंबा और प्रभावशाली करियर रहा है। उन्होंने गढ़वा, गिरिडीह और हजारीबाग में एसपी के रूप में सेवाएं दीं, जबकि रांची के एसएसपी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें बिहार में गया और मोतिहारी के शानदार एसपी के रूप में भी याद किया जता है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More