Uncategorised

अग्नि सुरक्षा सप्ताह : पटना में सिविल डिफेंस के द्वारा आमजन काे किया जा रहा प्रशिक्षित

पटना ब्यूरो : बिहार नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय (बिहार सिविल डिफेंस) द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जन-जागरूकता हेतु रविवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह जागरूकता रथ रवाना किया गया। बिहार सिविल डिफेंस के पुलिस महानिदेशक अरविन्द पाण्डेय के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। रविवार को महानिदेशालय परिसर में सिविल डिफेंस के एसपी विजय प्रसाद ने झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर महानिदेशालय के प्रशाखा पदाधिकारी ललित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को अग्निकांड से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना तथा अग्निकांड को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। इसके साथ ही सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था, अग्निशामक उपकरणों का प्रयोग, आग की स्थिति में बचाव के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा व सावधानियां के बारे में नागरिकाें काे जागरूक किया जाएगा।

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों द्वारा पटना जिला के विभिन्न जगहों पर 14 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्नि सुरक्षा सप्‍ताह कार्यक्रम में लोगों को आग से बचाव और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी दी जा रही है। स्वयंसवेकों द्वारा अग्निकांड से बचने के उपाय हेतु परणिका (पम्पलेट) का वितरण किया जा रहा। परणिका बांटकर आग से बचाव व अग्नि सुरक्षा उपकरणों के रख-रखाव की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बहुमंजिला इमारतों सहित नगरीय क्षेत्रों में आग से सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दिया जा रहा।

पम्पलेट वितरित करते सिविल डिफेंस स्वयंसेवक

क्यों मनाया जाता अग्नि सुरक्षा दिवस ?

14 अप्रैल, 1944 को मुंबई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई थी। विस्फोटक सामग्री होने के कारण अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस और बहादुरी दिखाते हुए जांबाज सैनिकों ने आग पर काबू भी पा लिया गया था, लेकिन विस्फोट होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में अग्नि सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago