
Bharat Varta Desk: सेना में अग्निपथ योजना को लेकर बिहार एनडीए में टकराव बढ़ गया है। जहां एक और इस मुद्दे पर आज बिहार में नौजवानों का उपद्रव चौथे दिन भी जारी रहा वहीं दूसरी ओर सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यू आपस में भिड़ गए।
भाजपा का जनता दल यू पर वार
भाजपा ने आज जनता दल यू पर जमकर निशाना साधा। जवाब में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल को रगड़ कर रख दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने आज सीधा आरोप लगाया है कि बिहार में प्रशासनिक मिलीभगत से उपद्रव कराया गया। एक खास एजेंडे के तहत हंगामे को हवा दी गई।
अग्निपथ स्कीम को लेकर हुए हुए बवाल पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पांच दिनों से विरोधी दलों के द्वारा अफवाहों का बाजार गर्म किया जा रहा है। छात्रों को भड़काने का काम किया गया है। सुनियोजित और संगठित ठंग से विरोधी दलों के द्वारा एक खास एजेंडा के तहत बिहार को पूरे तौर पर तबाह करने की स्थिति तक लाकर रखा गया है । उन्होंने कहा कि जो कुछ बिहार में हो रहा है वह छात्रों के द्वारा नहीं हो रहा है। यह एक बड़ी साजिश है प्रशासन की भूमिका भी अच्छी नहीं है।
ललन सिंह का पलटवार
इस पर जनता दल यू की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खुले तौर पर सामने आए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार गुड गवर्नेंस के लिए जाने जाते हैं और सरकार चलाने में उनका कोई जोड़ नहीं है। ललन सिंह ने यह भी कहा है कि संजय जायसवाल को अनुभव की कमी है। संजय जायसवाल मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। संजय जायसवाल नहीं जानते हैं कि सरकार कैसे चलायी जाती है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More