
Bharat Varta Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बिहार में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए नेताओं को जिलों में भेज रही है। हर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता दौरा कर रहे हैं। कुछ जिलों में केंद्रीय मंत्री भी जाएंगे। इस क्रम में अगले महीने देश के गृह मंत्री अमित शाह भी यहां रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे महागठबंधन के गढ़ सीमांचल से अपना दौरा शुरू करने जा रहे हैं। 23 सितंबर को वे पूर्णिया में हुंकार भरेंगे जबकि 24 सितंबर को किशनगंज में उनकी सभा संभावित है। सीमांचल महागठबंधन का प्रभाव वाला इलाका माना जाता रहा है। यह दौरा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहा है। हालांकि पूर्णिया में अभी जनता दल यू के सांसद हैं मगर पूर्व में पप्पू सिंह यहां भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उसी तरह कटिहार में भी अभी जनता दल यू के सांसद हैं मगर पहले भाजपा के निखिल चौधरी सांसद रह चुके हैं। अररिया और किशनगंज पर भी भाजपा का फोकस रहेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More