
Bharat varta desk:
यूपी के सुलतानपुर जिले में इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद का वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वीडियो में विधायक यह कहते हुए देखे व सुने जा रहे हैं कि उन्हें ब्राह्मण और क्षत्रियों का वोट नहीं चाहिए। यही नहीं इस दौरान उन्होंने दोनों जातियों को चोर और चोट्टा कहकर संबोधित किया है। अबरार अहमद सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के नजदीक माने जाते हैं। अगले साल चुनाव को लेकर जहां मुलायम और अखिलेश सिंह यादव सभी जातियों को साधने में लगे हैं वही उनके कई विधायक उनकी रणनीति पर पानी फेरने में लगे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा विधायक ने ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के लोगों का सम्मान नहीं करने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने इसौली क्षेत्र में अपने धर्म के लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही हमारे वास्तविक वोटर हैं। जाति कार्ड खेल रही समाजवादी पार्टी को उनके इस बयान से बड़ा तगड़ा झटका लगा है।
विधायक अबरार अहमद ने कहा कि मैं जब सड़कों पर चलता हूं तो लोग हाथ उठाकर हमारा अभिवादन करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो यादव और मुस्लिमों को उनके जाति और धर्म गत संबोधन से संबोधित करते हैं। हमें ऐसे लोगों को वोट नहीं चाहिए। हमें जिन लोगों के वोट की जरूरत है वह हमें मिलता है। मैं जमींदार परिवार से हूं. हमारे परिवार की एक अहमियत है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More