
News N Live Desk: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इस कड़ी में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुरू हो चुका है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,00,100 रुपये का चेक निधि मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये का चंदा दिया। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में अक्षय कुमार कहते है कि कल रात में अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। एक तरफ वानरों की सेना और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच महासमुद्र। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्थर उठाकर समुद्र में डाल रहे थे। रामसेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था। प्रभु श्रीराम समुद्र के किनारे बैठे ये सब कुछ देख रहे थे। तभी उनकी नजर पड़ी एक गिलहरी पर। गिलहरी जो थी वो पानी में जाती, फिर किनारे आती रेत में लोट जाती थी। फिर राम सेतु के पत्थरों की ओर फिर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत में, फिर पत्थरों पर… राम जी को आर्श्चय हुआ ये हो क्या रहा है। वो गिलहरी के पास गए, पूछा गिलहरी तुम कर क्या रही हो। गिलहरी ने कहा में अपने शरीर को गिला कर रही हूं उस पर रेत लपेट देती हूं और जो पत्थरों के बीच की जो दरारें है उसको भरती हूं। राम सेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं।
अक्षय कुमार ने लिखा है “बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम”
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More