Uncategorised

अंबाला और चंडीगढ़ में रेल यात्री संघ ने चलाया जागरूकता अभियान, नशाखुरानी से सावधान रहे यात्री: विष्णु

आरपीएफ, जीआरपी एवं केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ का साझा कार्यक्रम

पटना डेस्क: बिहार की संस्था केंद्रीय रेलवे यात्री संघ ने आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से अंबाला और चंडीगढ़ स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया. दोनों स्टेशनों के प्लेटफार्म पर और ट्रेनों में कोरोना के खतरों और बचाव के बारे में लोगों को बताया गया. इसके साथ नशा खिलाकर सामान लूटने वाले गिरोह के प्रति भी लोगों को सावधान किया गया. केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विश्व खेतान के साथ-साथ आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों व जवानों ने लोगों को समझाया कि ट्रेनों में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन होना चाहिए. मास्क जरूर लगाएं और सेनीटाइजर का उपयोग जरूरत के अनुसार करते रहे. यात्रियों को समझाया गया कि ट्रेनों में नशाखुरान गिरोह से कैसे बचे. किसी अपरिचित का दिया हुआ कुछ भी नहीं खाए.

महिलाओं को सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि वह जरूरत पड़ने पर तुरंत इस नंबर पर फोन करें. पुलिस सुरक्षा मुहैया करेगी. रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि करीब डेढ़ दशक से उनकी संस्था की ओर से देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए बैनर, पोस्टर और स्टीकर लगाए जा रहे हैं. संस्था द्वारा प्रदत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से आरपीएफ और जीआरपी की ओर से लोगों को नशाखुरानी के बारे में सावधान किया जाता है. जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आरपीएफ प्रभारी राजेश राणा, जीआरपी के थाना अध्यक्ष एवं संस्था के मोहम्मद औरंगजेब, रवि चिरानिया मौजूद थे.

Kumar Gaurav

Share
Published by
Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago