
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक लदी कार के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत मामले में पूछताछ के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस के इनकाउंटर स्पेशलिस्ट सब इंस्पेक्टर सचिन वाझे को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. कार मालिक की पत्नी ने उस सब इंस्पेक्टर पर पति की हत्या का आरोप लगाया था.सचिन वाझे से एनआईए की टीम ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की. उसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.हिरेन की कार चोरी चली गई थी, बाद में वह जिलेटिन छड़ों के साथ अंबानी के घर से बाहर मिली. कार की बरामदगी के कुछ ही दिन बाद मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत हो गई. अंबानी के घर के बाहर गाड़ी प्लांट करने में भी सब इंस्पेक्टर की संलिप्तता पाई गई है. सब इंस्पेक्टर कई बदमाशों को एनकाउंटर करने के लिए जाना जाता रहा है. फर्जी एनकाउंटर मामले में वह एक बार सस्पेंड भी हुआ था.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More