NewsNLive Desk: बिहार में चुनावी मुहिम चरम पर है। राज्य में सर्दी की आहट ज़रूर है लेकिन चुनावी माहौल काफी गर्म है। नेताओं के बीच शब्दों की तकरार ज़ोर-शोर से जारी है। चुनावी माहौल को गर्म करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आगे हैं। वे अब तक बिहार चुनाव के दौरान 10 रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। वे अपने रैलियों के माध्यम से महागठबंधन के खिलाफ जमकर प्रहार करते दिख रहे हैं। वे राजद नेता तेजस्वी को जंगलराज का युवराज कह संबोधित कर रहे।
अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर होंगे। इस दौरान वे सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में एनडीए प्रत्याशियों का माहौल बनाने हेतु रैली में शिरकत करेंगे।
इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर लिखा है कि “बिहार के लोगों से प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं। कल एक बार फिर उनके बीच रहने का सुअवसर मिलेगा। सहरसा और फारबिसगंज (अररिया) की जनसभाओं में उनसे संवाद करूंगा।”
Bharat varta Desk बिहार के सिवान में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी से हड़कंप मच गया.… Read More
Bharat varta Desk बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा के कांग्रेस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 जुलाई यानि बुधवार को पटना… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के… Read More
Bharat varta Desk भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान… Read More
Bhart varta Desk केंद्र सरकार ने गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को छह महीने का… Read More