पॉलिटिक्स

अंग प्रदेश में बागियों ने बढ़ाया एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवारों का टेंशन, हर दल के बागी बिगाड़ सकते हैं खेल

भागलपुर से न्यूज़ एन लाइव की विशेष रिपोर्ट।

भागलपुर प्रमंडल में कई विधानसभा सीटों पर बागी उम्मीदवार चुनाव का समीकरण बिगाड़ रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों ओर से कई बागी खड़े हैं। कई बागियों ने लोजपा और दूसरे दलों का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के बागी अली सज्जाद ने बढ़ाया कांग्रेस का संकट

भागलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शाह अली सज्जाद रालोसपा के टिकट मैदान में उतर गए है। उनके पहले जदयू के बागी और पूर्व मेयर दीपक कुमार भुवानिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे हैं। उन्हें बैठाने के लिए गोड्डा के भाजपा सांसद ने अनुरोध किया है । उधर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के लोजपा से उम्मीदवार होने के बाद भाजपा की सांसे फूल रही है। शाह अली सज्जाद का मुस्लिम वोटरों में आधार है। इससे महागठबंधन के कांग्रेसी उम्मीदवार अजीत शर्मा की चिंता बढ़ी है। इस सीट पर कुल 26 उम्मीदवार खड़े हैं।

नाथनगर में आलोक बिगाड़ रहे महागठबंधन का समीकरण

राजद से टिकट नहीं मिलने पर नाथनगर सीट पर डॉ अशोक आलोक मायावती की पार्टी बसपा से खड़े हो गए हैं। सर्वाधिक पढ़े-लिखे और युवा डॉक्टर आलोक का राजद के परंपरागत और दूसरी जातियों पर असर है। लिहाजा राजद उम्मीदवार का टेंशन बढ़ा हुआ है। यहां कुल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

पीरपैंती में अमन के उम्मीदवार होने से भाजपा बटी

जिले के सुरक्षित पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व विधायक अमन कुमार की जगह ललन पासवान को उम्मीदवार बनाया तो अमन बागी होकर चुनाव में कूद पड़े हैं। भाजपा समर्थकों का बड़ा हिस्सा अमन के साथ घूम रहा है। अमन को टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वोटरों की बड़ी संख्या नाराज दिख रही है। इसके चलते उम्मीदवार से लेकर पटना दिल्ली तक के नेताओं की चिंता बढ़ी है।

अमरपुर में मृणाल के कारण समीकरण उलझा

बांका जिले के अमरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से बेटिकट डॉ मृणाल शेखर लोजपा के उम्मीदवार हैं। इसके चलते वहां एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार की परेशानी बढ़ गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी भाजपा की मृणाल शेखर लगातार अमरपुर में काम करते रहे। लेकिन मृणाल अपनी जाति के वोट में भी सेंध लगा रहे हैं, जिस जाति के जितेंद्र सिंह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं। इस सीट पर समीकरण पूरी तरह उलझ गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

6 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

6 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

19 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago