
Bharat varta desk: झारखंड के CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 4 घंटे की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने CM के करीबियों के शेल कंपनियों में इन्वेस्टमेंट पर दायर जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया है। इसे सुनवाई योग्य माना है। मेंटेनबिलिटी के बिंदु पर सरकार के वकील कपिल सिब्बल की सारी दलीलों को खारिज करते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 10 जून की तिथि तय की है।
सरकार ने इस याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। इसमें कहा गया था कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करे। साथ ही यह भी कहा गया था कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। दुर्भावना से प्रेरित होकर याचिका दायर की गई है जिसके तथ्यों में कोई दम नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट को याचिका वापस करते हुए कहा था कि कोर्ट यह देखे कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं। यदि होगी तो सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट ही करेगा।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More