साइकिल दिवस पर पटना में आयोजित की गई साइकिल रैली

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी

पटना : आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 3 जून 2022 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन पटना में नेहरु युवा केंद्र संगठन पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार के प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, NCC बिहार-झारखण्ड के अपर महानिदेशक मेजर जेनरल एम. इन्द्रबालन और नेहरु युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक अंशुमन प्रसाद दास ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि साईकिल चलाना बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे सकरात्मक दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है। बिहार सरकार प्रदेश की बेटियों को साईकिल दे रही है, जिससे वह अपने जीवन की उड़ान शुरू कर सकें। कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक अंशुमन प्रसाद दास ने कहा कि साईकिल चलाने से आप जीवन भर स्वस्थ रहेंगे और बीमारियों से बचेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी बिहार-झारखण्ड के अपर महानिदेशक मेजर जेनरल एम. इन्द्रबालन जी ने नारा दिया “सबका साथ पटना रहे साफ़”।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार-झारखण्ड के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के संयुक्त निदेशक डॉ. गोपाल शर्मा, BSACS के संयुक्त निदेशक मनोज सिन्हा, BSACS के सहायक निदेशक (युवा) आलोक सिंह, पटना नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवगीत, जे.डी. विमेंस कॉलेज के प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हीना रानी, पटना के जिला खेल अधिकारी संजय कुमार के साथ अन्य अतिथिगन भी उपस्थित रहे। मंच संचालन नेहरु युवा केंद्र, पटना के जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों में नेहरु युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों के साथ 150 से अधिक संख्या में एनएसएस, एनसीसी एवं भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रस्थान के लिए हरी झंडी उपमुख्यमंत्री द्वारा दिखाई गयी एवं उनके द्वारा साईकिल चला कर साईकिल सवार प्रतिभागी का नेतृत्व भी किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

1 week ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

1 week ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago