
रांची भारत वार्ता संवाददाता-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पत्थर खदान का पट्टा अपने नाम लेने के मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें अयोग्य ठहराने की नोटिस पहले से दे रखी है और 10 मई तक जवाब देने को कहा है। अब उनके विधायक भाई बसंत सोरेन को भी माइंस कंपनी का पार्टनर होने की शिकायत पर निर्वाचन आयोग का नोटिस आया है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर लिखे संदेश में इसकी सूचना सार्वजनिक की है। उन्होंने बताया है कि चुनाव आयोग ने प्रदेश भाजपा कार्यालय को भी इसकी सूचना दी है क्योंकि प्रदेश भाजपा इस मामले में शिकायतकर्ता है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन के खिलाफ खदान पट्टा मामले की शिकायत राज्यपाल रमेश बैस से की थी। सीएम हेमंत पर रघुवर ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर 11 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित करने का भी संगीन आरोप लगाया था। राज्यपाल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग को सारे दस्तावेज भेज दिए थे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग का मंतव्य मिलते ही राजभवन इस मामले में बड़ी कार्रवाई करेगा।
इस बीच यह चर्चा है कि यदि हेमंत सोरेन की विधायकी जाती है और उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा तो उनके पिता शिबू सोरेन उनकी जगह पर मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More