Uncategorised

हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को मिलेगी सुविधा, आईजीआईसी शिविर के माध्यम से करेगा ईलाज

• 15 अक्टूबर को राज्य स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
• जन्म से लेकर 18 वर्षों के बच्चों में जन्मजात ह्रदय रोग की होगी पहचान एवं ईलाज
• राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिलेगी सुविधा

पटना: कोरोना संक्रमण काल में राज्य के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आयी है. अब राज्य में जन्म से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क ईलाज प्रदान करने की राह पहले से अधिक आसान हो गयी है. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के सहयोग से इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था(आईजीआईसी),पटना द्वारा 15 अक्टूबर को जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के ईलाज के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा.

आरबीएसके वहन करता है खर्च:
इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन्म से लेकर 18 वर्षों तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान एवं जाँच कर उन्हें निःशुल्क उचित सलाह एवं ईलाज प्रदान करना है. इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था, पटना एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार इस संबंध में पूर्व से ही कार्य कर रहे हैं. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था, पटना में बिहार के विभिन्न जिलों से आए बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. बच्चों के ईलाज पर खर्च होने वाली राशि का वहन बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) के अंतर्गत निर्धारित पैकेज के अनुरूप किया जाता है.

संयुक्त प्रयास से राह हुयी आसान:
बिहार राज्य में छोटे बच्चों के हृदय रोग से संबंधित शल्य चिकित्सा कुछ समय पहले तक संभव नहीं थी. लेकिन अब राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था, पटना के संयुक्त प्रयास से यह संभव हो चुका है. कार्यक्रम के तहत राज्य के अन्य चिकित्सा संस्था जैसे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्था में ह्रदय रोग के इलाज के लिए निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

15 hours ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

3 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

5 days ago

ED के खिलाफ रांची पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई

Bharat varta Desk झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार सुबह हुई सुनवाई के बाद रांची पुलिस… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार को झटका

Bharat varta Desk पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक पर छापेमारी मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को… Read More

5 days ago