Categories: बड़ी खबर

हल्द्वानी में सुप्रीम कोर्ट ने 5000 घरों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाई

Bharat varta desk: उत्तराखंड के हल्द्वानी में करीब 5000 घरों पर फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे के फैसले पर रोक लगाते हुए केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

कोर्ट ने कहा कि आप सिर्फ 7 दिनों में खाली करने के लिए कैसे कह सकते हैं? यह अत्यंत मामला है. इसका कोई प्रैक्टिकल समाधान ढूंढा जाना चाहिए. समाधान का ये यह तरीका नहीं है. जमीन की प्रकृति, अधिकारों की प्रकृति, मालिकाना हक की प्रकृति आदि से उत्पन्न होने वाले कई कोण हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने उस जमीन पर आगे निर्माण और विकास कार्य पर रोक लगाते हुए 7 फरवरी को सुनवाई का डेट मुकर्रर किया है।

बता दें कि रेलवे ने अपनी जमीन पर 5000 घरों को अवैध निर्माण बताते हुए सबको खाली करने या फिर बुलडोजर चलाकर तोड़ने का आदेश दिया है। प्रभावित लोग कह रहे हैं कि यह रेलवे की जमीन नहीं है। कोर्ट के फैसले से तत्काल लोगों को राहत मिली है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago