Categories: बड़ी खबर

हम माल-पानी नहीं लेते, सड़क की क्वालिटी से समझौता हुआ तो कांट्रेक्टर, अफसर किसी को नहीं छोड़ेंगे, नितिन गडकरी की चेतावनी

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए ठेकेदार और इंजीनियरों को बड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हम माल- पानी (रिश्वत) नहीं लेते हैं. रोड बनाने में क्वालिटी से समझौता हुआ तो अफसर और कांट्रेक्टर को सजा भुगतनी पड़ेगी. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘मेरी सूचना है और ये स्टेट था एनएचआई वाले भी याद रखें. जो कॉन्ट्रैक्टर प्लांटेशन नहीं करते हैं, उसको ईटेक करवाए, उसका रिकॉर्ड मेंटेन करिए और किसी कॉन्ट्रैक्टर को एक पैसा मत दीजिए. उसके सब बिल रोक दीजिए.’

गडकरी ने कहा, ‘ये कॉन्ट्रैक्टर आपको निजी लेवल पर मैनेज करते हैं और अधूरे काम कर के भागते हैं. मैं उनको छोडूंगा नहीं. मैंने उत्तर प्रदेश में देखा कि एक्सपेंशन ज्वॉइन्ट ठीक नहीं बने हैं. आपको चेतावनी दे रहा हूं कि एक्सपेंशन ठीक क्वालिटी के बनने चाहिए और अगर पुल के जॉइंट ठीक से नहीं लगाए तो आपको, कॉन्ट्रैक्टर को लगाऊंगा रोड़ उखाड़ने के लिए. क्वालिटी को लेकर कोई कंप्रोमाइज नहीं होगा, हम कोई कृपा नहीं करते हैं. माल पानी किसी से लेते नहीं.’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago