
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव को हटा दिया है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थु को राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद से हटाकर उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया है. उनकी जगह 2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है. गोपाल मीणा इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तैनात थे. वे अपनी नई जिम्मेदारी के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे.
प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2007 बैच के आईएएस मो. सोहेल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है. उनके पास भी जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार को कृषि विभाग से स्थानांतरित करते हुए लखीसराय का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More