
पटना : ख्यातिलब्ध पत्रकार, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और इग्नू के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज के निदेशक प्रो शम्भूनाथ सिंह की निधन की खबर अफवाह निकली। गुरुवार की अहले सुबह किसी शरारती तत्व के द्वारा प्रो शम्भूनाथ सिंह के निधन की अफवाह उड़ा दी गई। सोशल मीडिया में शिक्षक से ले कर पत्रकार तक सभी श्रद्धांजलि देने लगे। बाद में पता चला कि किसी शरारती तत्व के द्वारा यह अफवाह फैला दिया गया।
भारत वार्ता के प्रतिनिधि ने जब प्रो शम्भूनाथ सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने हंसते हर कहा कि मरा नहीं, जिंदा हूं मैं। ऐसा लग रहा है जैसे मेरी उम्र ही बढ़ गई। मैं दिल्ली में हूं और बिल्कुल ठीक हूं। मैं तो रूटीन कार्य भी कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी शरारती तत्व के अफवाह से हमसे जुड़े सभी लोगों को दुख हुआ है। ऐसा करना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि निधन एक ऐसा शब्द है कि जब भी कोई किसी भी शख्स के निधन की सूचना जानता है तो वो अपनी भावनाओं को व्यक्त कर ही देता है। जिस व्यक्ति के सन्दर्भ में ऐसी खबर चलता है तो कोई भी व्यक्ति उस सम्बंधित व्यक्ति से संपर्क नहीं करता। अफवाह फैलाने वे लोग इसके लिए दोषी हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More