बड़ी खबर

स्पेशल जहाज से रायपुर ले जाए जाएंगे यूपीए विधायक

Bharat Varta Desk: झारखंड में सियासी संकट जारी है। चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द किए जाने की कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर गठबंधन को टूट को बचाने की कोशिश की जा रही है।

विधायकों को एकजुट करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें खरीद-फरोख्त से बचाया जा सके। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए की विधायकों को खुद लेकर खूंटी पिकनिक मनाने गए थे जबकि अब सभी विधायकों को स्पेशल प्लेन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ले जाने की तैयारी हो रही है। इन्हें चार्टर विमान के जरिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रायपुर ले जाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान सेवा इंडिगो की 320 एयरबस है, जिसे कांग्रेस कमेटी के नाम से बुक कराया गया है। बता दें कि झारखंड के इस महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं. वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदन में 26 विधायक हैं। पिछले दिनों यूपी विधायकों ने झारखंड के राज्यपाल से मुख्यमंत्री के विधायक की के संबंध में फैसला शीघ्र देने की मांग की थी। यूपीए के विधायकों ने आरोप लगाया था कि विधायकों को तोड़ने के लिए फैसला सुनाने में देरी की जा रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago