
पटना संवाददाता: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सोमवार को अपराध से जुड़े एक मामले में कोर्ट में पेश किया गया। अनंत सिंह की कोर्ट में हुई यह पेशी विवादों के घेरे में आ गई है। दरअसल, बिहार के बाहुबली विधायक को सोमवार को जब पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया तो वह स्ट्रेचर पर लेटे हुए थे और इसी हालत में उनको पेश भी किया गया। आमतौर पर अनंत सिंह अपने बाहुबल और अकड़ के लिए जाना जाते हैं, लेकिन बीमारी के कारण अनंत सिंह पहली बार स्ट्रेचर पर लेट कर लोगों के सामने दिखे। जानकारी के अनुसार पेशी के दौरान भी अनंत सिंह को स्ट्रेचर पर ही लिटाया गया था। दरअसल, पटना के बेउर जेल में बंद मोकामा से राजद के विधायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन 5 दिनों के इलाज के बाद वह वापस जेल भेज दिया गया। इसके बाद से उनके समर्थकों में आक्रोश है।
बीमारी के दौरान ही अनंत सिंह को AK-47 बरामदगी के मामले में सोमवार को कोर्ट में पेश होना था। इस कारण वह स्ट्रेचर पर आए। अनंत सिंह के समर्थकों ने कोर्ट की पेशी को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उनके पीए और राजद प्रवक्ता बंटू सिंह का कहना है कि विधायक को बेहोशी की हालत में कोर्ट में पेश किया गया है जो कि सरकार की बड़ी साजिश है। अनंत सिंह के समर्थकों ने सरकार पर उनकी हत्या की साजिश करने का भी आरोप लगाया है।
बंटू सिंह ने कहा कि अनंत सिंह फिलहाल बीमार हैं। उनको डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है। इसके बावजूद उनको कोर्ट में निर्दयी तरीके से पेश किया गया है। यह विधायक के खिलाफ बड़ी साजिश है और उनकी हत्या करवाई जा सकती है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More