बड़ी खबर

सौरव गांगुली को अस्‍पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता संवाददाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्‍यक्ष सौरव गांगुली को रविवार को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल की अवरुद्ध धमनियों को खोलने के लिए गांगुली की दोबारा एंजियोप्‍लास्‍टी की गई थी। गांगुली की ह्दय धमनियां अवरुद्ध होने के बाद गुरुवार को उनकी एंजियोप्‍लास्‍टी की गई थी और दो स्‍टेंट डाले गए थे।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सौरव गांगुली का स्वास्थ्य अच्छा और स्थिर है।
सौरव को घर लौटने के बाद कुछ समय तक काम-काज का दबाव नहीं लेने को भी कहा गया है। सौरव के स्वास्थ्य संबंधी सभी महत्वपूर्ण मानक निरंतर स्थिर पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। शनिवार को उनके पारिवारिक चिकित्सक डॉ. आफताब खान के निरीक्षण में सौरव के जरुरी मेडिकल टेस्ट किए गए थे। उन रिपोर्ट के आधार पर ही सौरव को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि सौरव की गत गुरुवार को एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके दिल की धमनियों में दो और स्टेंट लगाए गए थे। इससे पहले गत दो जनवरी को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद उनकी पहली एंजियोप्लास्टी हुई थी और उस वक्त एक स्टेंट लगाया गया था। सौरव के दिल की तीनों अवरुद्ध धमनियों में अब स्टेंट लगाए जा चुके हैं और डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उन्हें दिल संबंधी किसी तरह का खतरा नहीं है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 day ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago