
पटना संवादाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल मीडिया से नाराज हैं. उनका मानना है कि इस पर सरकार के अच्छे काम नहीं दिखाए जा रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित जल जीवन हरियाली समारोह में अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया. उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर केवल नकारात्मक बातें हो रही हैं . सरकार के अच्छे कामों के बारे में नहीं बताया जा रहा है . उन्होंने कहा कि मैं अभी देख रहा हूं कि 6 साल के बच्चे भी मोबाइल चला रहे हैं .
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने कोरोना काल में काफी काम किया. बाहर से आए लोगों को सभी तरह की सहायता की. उन लोगों को सरकारी शिविरों में सरकार के खर्चे पर रखा गया लेकिन सोशल मीडिया पर यही चर्चा होती रही कि फला राज्य में बहुत अच्छा काम हो रहा है. कोरोना के समय में सब लोग घर में थे. सब मोबाइल चलाते रहे मगर अपने यहां का काम किसी को नहीं दिखा . मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ,जीवन, हरियाली पर हम लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई. इसमें करोड़ों लोग शामिल हुए. जल जीवन हरियाली बचाने के लिए राज्य में बेहतर काम हो रहे हैं मगर सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा नहीं है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More