
पटना संवाददाता: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज पार्टी की कमान अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष मांझी को सौंप सकते हैं। बुधवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।
बैठक में बिहार के सभी पार्टी पदाधिकारी के अलावा दूसरे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होने वाले हैं। यह बैठक जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर पटना में होगी। यहां बता दें कि मांझी पिछले कुछ दिनों से लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद वे एम्स में भी भर्ती हुए थे। ठीक होने के बाद 4 दिन पहले घर लौटे हैं। उनकी उम्र भी अधिक हो गई है। इसलिए वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जिम्मा अपने बेटे को सौंपने की तैयारी में हैं। बैठक में संगठन के विस्तार और उसे मजबूती देने की रणनीति भी तय की जाएगी।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More