बिजनेस

सोने और चांदी के भाव में तेजी से गिरावट दर्ज

नई दिल्ली: भारत के बाजार में सोने की कीमतें तेजी से लुढ़क गई. है. इस दौरान चांदी 2500 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि 10 ग्राम सोने के दाम अगले कुछ दिनों में गिरकर 50,000 रुपये के नीचे आ सकते है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा डेमोक्रेट्स के साथ प्रोत्साहन पैकेज को लेकर वार्ता स्थगित करने के बाद भारत में सोने की कीमतों में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 470 रुपये या 0.9% की गिरावट के साथ 50,088 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-एक्सचेंज एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ में एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग मंगलवार को 0.32% गिरकर 1,271.52 टन रही. विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और जोखिम धारणा में वृद्धि से सोने में तेजी बनी रहेगी.

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 470 रुपये या 0.9% की गिरावट के साथ 50,088 प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. सोने के दाम 1 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए हैं. यूएस में राहत पैकेज पर बातचीत बंद होने से दबाव है. ट्रंप ने चुनाव तक राहत पैकेज पर बातचीत रोकी है. भारत का गोल्ड इंपोर्ट सितंबर में 59 फीसदी गिरा है.वहीं, चांदी 2 हफ्ते के ऊपरी स्तर से फिसली है. एमसीएक्स पर चांदी 60,000 रुपए के नीचे दिख रही है. यूएस में राहत पैकेज पर बातचीत बंद होने से दबाव दिख रहा है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago