ब्रेकिंग न्यूज़

सोनपुर मेला में नीतू नवगीत ने लोकगीतों से बांधा समां

पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा

सोनपुर : हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सारण जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार के पारंपरिक लोकगीतों के साथ-साथ बाबा हरिहरनाथ के जीवन से जुड़े अनेक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति करके भक्तों का मन मोह लिया। लोक गायिका नीतू ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने जगदंबा घर में दियरा बाहर अईनी हे के माध्यम से मां दुर्गा को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को हर काम की शुरुआत में याद किया जाता है क्योंकि वह मंगलकारी देव हैं। माता दुर्गा की कृपा सब पर रहती है। नमामि गंगे अभियान और स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर नीतू नवगीत ने पनिया के जहाज से पलटनिया ले ले अईह पिया, ले ले अईह हो पिया. ., पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा जैसे लोकगीतों के माध्यम से मेला प्रांगण में उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया

देख के राम जी को जनक नंदिनी बाग में बस खड़ी की खड़ी रह गई राम देखें सिया को सिया राम को अखियां लड़ी तो लड़ी रह गई, राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बता द पहुना जैसे गीत गाकर भक्त जनों को झुमाया। मांगीला हम वरदान हे गंगा मइया, हम न जईबो कोहबर घर हमरा डर लागइयै, सियाजी बहिनिया हमार हो राम लगिहें पहुनवा जैसे गीत गाकर भक्ति की भावना का इजहार किया । लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ कई दूसरे कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।वादक कलाकारों में राजेश केसरी ने हारमोनियम पर, अशोक कुमार बैंजो पर, प्रिंस कुमार पैड और अमरनाथ कुमार ने ढोलक पर संगत किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago