बिजनेस

सैमसंग M51 मोबाइल नए फीचर्स के साथ धूम मचा रही है

कई प्रकार की सुविधाएं और कई छूट के साथ है बाजार में

जबरदस्त बैटरी बैकअप और उच्च क्वालिटी के कैमरे से है लैस

नई दिल्ली : सैमसंग ने अपना दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी M51 लॉन्च किया है, और इसी फोन को लेकर ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल इस फोन को अब काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. अमेज़न पर दी गई जानकारी के मुताबिक फोन पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप फोन खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,000 रुपये की फ्लैट छूट+एक्सचेंज ऑफर के ज़रिए 1,000 रपये का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा.
यानी कि ग्राहकों को इसपर कुल 3 हज़ार रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा सैमसंग इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर पर भी ऑफर की जानकारी दी गई है.
ऐसे हैं फोन के फीचर्स
गैलेक्सी M51 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कि इंफिनिटी ओ डिस्प्ले इस्तेमाल किया गया है. फोन पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है. ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर पर काम करता है.
कैमरे की बात करें तो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है. 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है. 5 मेगापिक्सल का ही मैक्रो कैमरा दिया गया है. सिंगल टेक फीचर को रियर और फ्रंट दोनों कैमरे में ही दिया गया है.
बैटरी सबसे दमदार
पावर के लिए 7,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि फुल चार्ज करके लगातार 64 घंटे बात की जा सकती है.
इतनी है फोन की कीमत
इस फोन की बेस वेरिएंट 6जीबी रैम +128जीबी मेमोरी की कीमत 24,999 रुपये है. वहीं इसके 8जीबी रैम +128जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है. इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago