
Bharat varta : सेल्फी लेने का अत्यधिक शौक पालने वाले सावधान हो जाएं। उनकी थोड़ी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। हालांकि आए दिन सेल्फी लेने के चक्कर में जान गवाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं मगर सेल्फी के शौकीन चेत नहीं रहे हैं। ताजा घटना नालंदा जिले की है जहां सेल्फी लेने के चक्कर में तीन लोगों की जाने चली गई। नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के कोयल बिगहा मोड़ मंदिर के पास चंडी-हरनौत मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह सेल्फी लेने के चक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी अस्पताल में इलाज चल रही है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित गति से चलाते हुए अपाची पर बैठे युवक एक मंदिर से टकरा गए थे। तीन युवकों में से एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि घायल युवक का नाम बेलछी थाना के भुआ पुर गांव का चंदन कुमार है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More