बड़ी खबर

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- आईएएस अधिकारी आईपीएस और आईएफएस पर अपना रौब जमाते हैं

Bharat varta Desk

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों पर अपनी श्रेष्ठता साबित करने का प्रयास करते हैं। शीर्ष अदालत ने एक तरफ आईएएस अधिकारियों और दूसरी तरफ आईपीएस तथा आईएफएस अधिकारियों के बीच चल रहे संघर्ष पर नाराजगी जाहिर करते हुए यह टिप्पणी की।

जस्टिस बीआर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वन संरक्षण कानून से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की है। जस्टिस गवई ने कहा कि 3 वर्षों तक सरकारी वकील रहने तथा 22 वर्षों तक एक न्यायाधीश के रूप में अपने अनुभव के आधार पर मैं आपको बता सकता हूं कि आईएएस अधिकारी आईपीएस औरआईएफएस अधिकारियों पर अपना वर्चस्व दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ आईएएस तथा दूसरी तरफ आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के बीच हमेशा टकराव होता है। जस्टिस गवई ने कहा कि आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों में हमेशा इस बात की खीझ बनी रहती है कि यद्यपि वे एक समान हैं, फिर भी आईएएस अधिकारी ‌उनके साथ वरिष्ठों जैसा व्यवहार क्यों करना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

41 minutes ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

9 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago