शिक्षा मंच

सुपौल से पटना आकर शिक्षक काली बाबू ने उद्योग मंत्री को दिया आशीर्वाद, गदगद हुए शाहनवाज


पटना ,भारत वार्ता संवाददाता: उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के गुरु कालीचरण मिश्रा सुपौल से आशीर्वाद देने पटना पहुंचे। बुधवार को उन्होंने उद्योग विभाग में आकर मंत्री को शुभकामना दी। शिक्षक दिवस के पहले वे अपने इस छात्र से मिलने पहुंचे थे। उद्योग मंत्री ने बताया कि कालीचरण मिश्रा जी को लोग आदर से काली बाबू कह कर संबोधित करते हैं। वे सुपौल में उनके स्कूल के शिक्षक रहे हैं। उनके आदर्श शिक्षक जिनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। मंत्री बनने के बाद शाहनवाज अपने इस शिक्षक से मिलने सुपौल स्थित घर पर गए थे। मंत्री ने कहा कि वह अपने 90 साल के इस शिक्षक का आशीर्वाद पाकर धन्य हो गए। मंत्री ने कहा कि उनके पिता भी सुपौल में शिक्षक थे। शिक्षकों के प्रति उनके मन में बड़ा ही आदर का भाव रहता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago