
Bharat varta desk:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सहित अपने सभी प्रमुख संगठनों के साथ आज से नागपुर स्थित मुख्यालय में मंथन बैठक शुरू करने जा रहा है। बैठक का लक्ष्य वर्ष 2022 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी को चुनाव जीताना है। इसको लेकर आरएसएस ने बीजेपी, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय किसान संघ सहित सभी अंगों के करीब 70 संगठन सचिवों को तलब किया है । बैठक में नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज की समीक्षा भी होगी। साथ में अफगानिस्तान पर तालिबानी हमले से उपजी स्थितियों के बारे में भी मंथन होगा। बैठक को संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल और पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी भी संबोधित करेंगे।
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी अरविंद कुकडे ने कहा कि संघ परिवार के करीब 60 प्रमुख नेता जो अलग-अलग संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं और आरएसएस केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य चार दिन तक चलने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More