
सुपौल संवादाता
सुपौल जिले में गुरुवार की शाम को अपराधियों ने तांडव मचाया. किराना दुकानदार के यहां घुस कर चार लोगों को गोली मार दी. इनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है .घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक की है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश सामान खरीदने के बहाने दुकान में आए थे. उनकी संख्या आधा दर्जन के आसपास बताई जा रही है . सामान खरीदने के दौरान झंझट शुरू कर दिया. फिर दुकानदार और उनके दो बेटे समेत एक स्टाफ को गोली मारकर फरार हो गए. दुकानदार के बेटे गोविंद चौधरी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. घायलों में दुकानदार शंभु चौधरी, दुकानदार के पुत्र गौतम चौधरी और स्टाफ श्याम मंडल शामिल हैं. सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. बदमाशों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
हत्या कर लूट लिए थे रुपए
सुपौल इन तीनों राज्यों के निशाने पर है. कुछ दिन पहले एटीएम में नोट भरने वाली एजेंसी के गार्ड को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इसके साथ 40 लाख से अधिक रुपए भी लूट लिए थे.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More