Categories: बड़ी खबर

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि की गई निर्धारित

नई दिल्ली संवाददाता :सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित हो गई है. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरू होंगे। साथ ही बताया कि एग्जाम 10 जून तक चलेंगे. इसके रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं. वहीं
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक हैंडल पर बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी की है. की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड की परीक्षाएं पैन पेपर की मदद से ऑफलाइन ही कराई जाएंगी. कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए एग्जाम हॉल में भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।
एग्जाम सेंटर पर भीड़ ना हो इसके लिए केंद्र सरकार ने सीबीएसई को सख्त निर्देश दिए हैं। सीबीएसई ने पहले ही बताया था कि कोरोना के चलते एग्जाम सेंटर्स बढ़ा दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शनिवार को कहा था कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम्स की तारीखों का ऐलान 31 दिसंबर को होगा. उन्होंने ट्वीट किया, ‘वर्ष 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं कब शुरू होंगी, इसकी घोषणा मैं 31 दिसंबर को करूंगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षाओं के बीच में समय पर्याप्त दिया जाएगा ताकि छात्रों को पेपर देने में कोई दिक्कत ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन अच्छे से हो सके. प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच कई सवाल हैं. प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से कराए जाएंगे. वहीं सीबीएसई बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं को निरस्त या स्थगित करने का कोई कारण नहीं है. परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही कराई जाएंगी.
निशंक ने बताया कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. एग्जाम सेंटर पर छात्रों या एग्जाम ऑफिसर की सेहत पर बराबर नजर रखी जाएगी. साथ ही रमेश पोखरियाल ने कहा कि परीक्षाएं बेहतर भविष्य के लिए बहुत जरुरी होती हैं।

डिजिटल एडमिट कार्ड

शिक्षा मंत्री के निर्देश के मुताबिक सीबीएसई सीधे मान्यता प्राप्त स्कूल के लॉग-इन पर डिजिटल एडमिट कार्ड जारी करेगा. सीबीएसई से डिजिटल एडमिट कार्ड छात्र अपने स्कूल के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहनना और सैनिटाइजर ले जाना अनिवार्य है.
बता दें कि साल 2020 में हुई सीबीएसई की 10वीं बोर्ड एग्जाम में 18 लाख और 12वीं बोर्ड एग्जाम में 12 लाख छात्र में शामिल हुए थे. इस बार भी करीब इतने ही स्टूडेंट्स के इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago