
गंगा सामग्र की ओर से कन्हैया स्थान में गंगा पूजन और वृक्षारोपण
साहिबगंज संवाददाता: गंगा की अविरलता व निर्मलता बनाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं अपितु हम सभी मां गंगे के पुत्रों की भी है. गंगा को अगर हम माता मानते हैं तो आज हम प्रतिज्ञा ले कि गंगा में ना हम कचरा डालेंगे ना ही दूसरे को डालने देंगे. उपरोक्त बातें गंगा समग्र के केंद्रीय संगठन सचिव मिथिलेश नारायण ने साहिबगंज जिला के कन्हैयास्थान में बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा. केंद्रीय संगठन सचिव ने कहा कि गंगा व पंचवटी वृक्ष के जरिए ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की कल्पना की जा सकती है. उन्होंने गंगा किनारे पंचवटी के पांच वृक्ष को अभियान के रूप में लगाने का आह्वान लोगों से किया.
इससे पूर्व कन्हाई नाट्यशाला में गंगा समग्र के केंद्रीय संगठन सचिव मिथिलेश नारायण, उत्तर पूर्व क्षेत्रीय संयोजक रामाशंकर सिन्हा, जिला संघचालक राजकुमार साहा, विभाग प्रचारक बिगेन्द्र कुमार, गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक भूदेव कुमार, अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र कुमार कुमार सहित अन्य द्वारा गंगा पूजन किया गया. उसके बाद पंचवटी के पांच वृक्षों का रोपण किया गया. मंच का संचालन डॉ0 सुरेंद्र नाथ तिवारी ने किया. मौक़े पर नीरज घोष, रुपेश कुमार, गौरव दुबे, रेखा देवी, अनीता बसाक, मंजू सिंह, धर्मेन्द्र मंडल, कालीचरण मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More