
Bharat Varta Desk: मुजफ्फरपुर सिटी एसपी राजेश कुमार के बेटे राजवीर शेखर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना में उसका एक दोस्त घायल हो गया है। सिटी एसपी का बेटा पटना से मुजफ्फरपुर लौट रहा था। रात 1 से 2 बजे रात के बीच घटना हुई है। उसकी कार हाजीपुर के आगे दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एमएच पर दौलतपुर देवरिया के पास सामने से तेज गति से आ रही गाड़ी को बचाने के क्रम में सिटी एसपी के बेटे की कार गड्ढे में चली गई। राजवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पटना से घूम कर मुजफ्फरपुर लौट रहा था। इस घटना के बाद बिहार के पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। उसके साथ घायल होने वाले दोस्त की पहचान मधेपुरा जिले के साहूगढ़ के रहने वाले हरिराम यादव के बेटे अंगद के रूप में हुई है।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More