बड़ी खबर

सामूहिक दुष्कर्म की घटना देश और सरकारों के लिए शर्म की बात : केजरीवाल

नई दिल्ली। यूपी हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित युवती की मंगलवार को मौत हो गई है। इस लोमहर्षक घटना पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश और सरकारों के लिये शर्म की बात करार देते हुए दोषियों को फांसी दिये जाने की मांग की।
हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

हाथरस घटना की पीड़िता के परिजनों को यथासंभव मदद दी जाएगी:एनसीडब्ल्यू

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दलित युवती की उपचार के दौरान मौत के हाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मंगलवार को कहा कि पीड़िता के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी और बताया गया है कि चार आरोपियों को पकड़ा गया है तथा पीड़िता को मुआवजा भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि आयोग ने पीड़ित लड़की के भाई से संपर्क किया है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
रेखा शर्मा के मुताबिक, आयोग की एक सदस्य पीड़िता के भाई से मुलाकात करेंगी और जो हो सकेगा, उनकी मदद की जाएगी।

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस बोली- जल्द न्याय सुनिश्चित हो

यूपी के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कांग्रेस कांग्रेस ने पीड़ित दलित लड़की की मौत के बाद मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में राज्य ‘अपराध का गढ़’ बन गया और ऐसी घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार की जवाबदेही बनती है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित होना चाहिए और शुरुआत में घटना को ‘आधिकारिक रूप से’ फर्जी खबर बताने के लिए भाजपा सरकार को माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह घटना उत्तर प्रदेश की सरकार पर बहुत बड़ा कलंक है। इस घटना के सामने आने के बाद आठ दिनों तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। जब मीडिया में खबरे आईं और दबाव बनने लगा तो मामला दर्ज किया गया। यही नहीं, इस घटना को आधिकारिक तौर पर फर्जी खबर बताया गया ताकि लीपापोती की जा सके।’ उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार समय रहते कदम उठाती तो लड़की की जान बच जाती। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘इस मामले में कदम उठाने में देरी क्यों की गई? आरोपियों के खिलाफ रासुका क्यों नहीं लगाया जा रहा है? क्या इससे बड़ा मामला भी हो सकता है? बुल्डोजर चलवाने के शौकीन योगी जी इन आरोपियों के मकानों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलवाते हैं?’
उन्होंने दावा किया, ‘उत्तर प्रदेश में निरंतर इस तरह की घटनाएं हो रही है। गोरखपुर, शाहजहांपुर, बाराबंकी तथा कई अन्य जिलों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, इसीलिए ऐसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं।’ सुप्रिया ने आरोप लगाया, ‘एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश की रेप कैपिटल बन गया है। दुखद बात है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय राजनीतिक संरक्षण मिलता है।’ उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘प्रधानमंत्री जी इस घटना पर चुप क्यों हैं? पहले के प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजने वाली महिला नेता खामोश क्यों हैं?’
सुप्रिया ने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ सरकार को इसका जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री जी पहले अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते थे, लेकिन राज्य को अपराध का गढ़ बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द न्याय मिलना चाहिए। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता का परिवार एक वंचित वर्ग से ताल्लुक रखता है, इसलिए उसे सहायता मिलनी चाहिए। घटना को आधिकारिक रूप से फर्जी खबर बताने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

Sunil Singh

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

1 week ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago