बड़ी खबर

सांसद धीरज साहू पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हेमंत सोरेन से कार कनेक्शन

Bharat varta desk:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद अब कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और शराब कारोबारी धीरज साहू पर भी गिरफ्तार की तलवार लटक गई है। ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में धीरज साहू को पूछताछ का समन भेजा है।

10 को ईडी ने बुलाया

उनको पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में 10 फरवरी को 11:00 बजे दिन में बुलाया गया है। धीरज साहू मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और झारखंड, ओडिशा सहित कई अन्य राज्यों में शराब कारोबारी के रूप में जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले उनके झारखंड और ओडिशा के ठिकानों से इनकम टैक्स की छापेमार की कार्रवाई के दौरान करीब 352 करोड़ की नकदी बरामद की गई थी।

सात फरवरी की देर रात प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े हरियाणा के मानेसर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण सबूत और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं जिसे अब विस्तार से खंगाला जा रहा है। दरअसल 29 जनवरी को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. उसी सर्च ऑपरेशन के दौरान हेमंत सोरेन के आवास से ब्लू रंग की एक बीएमडब्ल्यू कार (HR 26 EM 2836 ) समेत करीब 36 लाख रुपये की नकदी को जब्त किया गया था। जब्त कार से संबंधित मामले की तफ्तीश अब जांच एजेंसी ने शुरू कर दी है. सूत्र के मुताबिक इसी मामले की तफ्तीश के दौरान उस कार का कनेक्शन कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद धीरज साहू से पाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

4 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago