बड़ी खबर

सरकार ने छीना आरसीपी का बंगला

Bharat Varta Desk: राज्यसभा से आउट होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना वाले भव्य बंगले से भी बेदखल होंगे। पटना में आरसीपी सिंह का आवासीय पता है 7-स्टैंड रोड…। यह बंगला भव्य है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास इससे कुछ ही दूरी पर है। इनके अगल-बगल केवल मंत्रियों या जज का बंगला है। सालों से आरसीपी सिंह इसी बंगले में रह रहे हैं।

आज सरकार ने उनसे यह घर छीन लिया है और इसे मुख्य सचिव के नाम से आवंटित कर दिया है। हालांकि कागज पर यह बंगला आरसीपी के नाम से नहीं है। सरकार ने यह बंगला सीएम नीतीश कुमार के नजदीक माने जाने वाले एमएलसी संजय गांधी के नाम पर अलॉट कर रखा था लेकिन शुरू से आरसीपी सिंह ही इस बंगले में रहे। अब उन्हें इसे खाली करना होगा। वहीं, संजय गांधी को अब नया बंगला 10 एम स्ट्रैंड रोड अलॉट कर दिया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago