अपराध

समस्तीपुर के भ्रष्ट सब-रजिस्ट्रार के घर नोटों की गड्डी देख दंग रह गए निगरानी के अफसर

पटना: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के समस्तीपुर में मगरदही वार्ड संख्या 29 स्थित बारहपत्थर मोहल्ला स्थित आवास, मुज़फ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ इलाके में उनके आवास व पटना के फ्लैटाें में छापेमारी की जा रही है। सब रजिस्ट्रार के 3 ठिकानों पर हुई इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है, जिसे देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन ने सरकारी पद पर रहते हुए अवैध तरीके से आय से अधिक 1.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा की थी, जिसे स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों को 500 और 2000 रुपये की कई गड्डियां मिली हैं।

सब-रजिस्ट्रार के खिलाफ निगरानी थाना में कई धाराओं के तहत कांड संख्या 6/2021 मामला दर्ज है। जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago