
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में सड़क निर्माण योजनाओं को ससमय पूरा करने का कार्य करें। अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण सड़के बने यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जिस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनती हैं उस क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि सड़क और उस पर बनने वाले ब्रिज का टेंडर अलग-अलग होता है। अलग-अलग टेंडर होने से निर्माण कार्य में देरी के साथ-साथ बाधाएं उत्पन्न होती हैं। मुख्यमंत्री ने सड़कों पर माइलस्टोन स्थापित करने का आदेश दिया ताकि दूसरे जगहों से आने-जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य का सही दिशा प्राप्त हो सके।पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य की सड़क निर्माण से संबंधित योजनाओं पर प्रेजेंटेशन रखा। सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य भर में चल रहे मेजर रोड प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति से अवगत कराया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख मुरारी भगत, मुख्य अभियंता (यातायात) के के लाल, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय उच्च पथ) एन पी शर्मा सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More