
Bharat varta desk:
बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें आरा, बक्सर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और सासाराम शामिल हैं। बिहार में पहले दो घंटे में 10.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पहले चार घंटे में 24.25 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान काराकाट में 27.92 फीसदी मतदान हुआ है। तो वहीं सबसे कम मतदान पटना साहिब में 19.33 फीसदी हुआ है।
सबसे ज्यादा 31.92% वोटिंग हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 22.64% वोटिंग ओडिशा में हुई है। इसके अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 22.97% वोटिंग हुई। 4 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की वोटिंग हो रही है।
सातवें चरण में भी पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आई हैं। पश्चिम बंगाल के भांगर में CPI (M) और ISF के कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर बम से हमले का आरोप लगाया है। वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने ट्वीट करके बताया कि जयनगर के बेनीमाधवपुर स्कूल के पास सेक्टर ऑफिसर से भीड़ ने रिजर्व EVM और कागजात लूट लिए।
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More