
Bharat varta desk:
रूस के हमले के बाद विश्व के सभी देशों ने यूक्रेन का साथ छोड़ दिया है। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी 24 फरवरी को साफ शब्दों में कह दिया कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। अमेरिकी फौज यूक्रेन नहीं जाएगी। लेकिन चारों ओर से संकटों से घिरे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ ऐलान किया है कि वह किसी भी हालत में यूक्रेन नहीं छोड़ेंगे।
137 लोगों की हत्या
उधर रूसी सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचा रही है। 25 फरवरी की सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ रूसी उपद्रवी राजधानी कीव में घुस चुके हैं। नागरिक कर्फ्यू नियमों का पालन करें और अपने घरों में रहें। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि रूसी हमले में अबतक यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हुई है, जबकि 316 लोग घायल है।
भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति बहुत ही भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ‘रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों ने अब हमें अकेले छोड़ दिया है…आज सुबह से हम अपने देश को अकेले बचा रहे हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश दूर से देख रहे हैं। क्या कल रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों ने उसे रोका? हमें अपने आसमान और जमीन पर दिख रहा है कि ये (प्रतिबंध) काफी नहीं थे….लेकिन, हम हार नहीं मान रहे हैं, हम रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अपनी सेना को एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में देश नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनकी सेना रूसी सेना के खिलाफ जंग लड़ रही है।’
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More