
Bharat varta desk:
G-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा. जी-20 के पहले ही दिन भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. इस शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी मिल गई है. कुछ सवाल थे, कुछ रुकावटें थीं, लेकिन तमाम चुनौतियों के बीच दिल्ली घोषणा-पत्र को जी-20 में आम राय से स्वीकार कर लिया गया. कहीं से कोई विरोध नहीं, सिर्फ समर्थन. ये प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है, जिन मुद्दों पर दुनिया बंटी दिख रही है. उनको लेकर यहां एक साथ नज़र आई. चीन ने भी घोषणा-पत्र को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया. भारत को भरोसा था वो कामयाब रहेगा और ये कामयाबी पहले ही दिन मिल गई. G20 की बैठक भारत की अध्यक्षता में मील का पत्थर बन गई.
सम्मेलन के दूसरे दिन निम्नलिखित प्रमुख बातें हुईं
G20 की ‘ऐतिहासिक सफलता’ पर अमित शाह ने की पीएम मोदी को दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की G20 अध्यक्षता की “ऐतिहासिक सफलता” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. शाह ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हमारे जी20 अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी हार्दिक बधाई।”
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने की पूजा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। पीएम सुनक बारिश के बीच ही पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More