पटना, भारत वार्ता डेस्क : बिहार प्रदेश भाजपा कोर कमिटी में डॉ. संजय मयूख सहित पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा ने मनोयन की सूची जारी की है।
भाजपा के जिन पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, उनमें राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख, राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, विधायक सह छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन,सिक्किम के प्रभारी दिलीप जयसवाल और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया शामिल हैं।
बता दें कि दिलीप जायसवाल और संजीव चौरसिया बिहार भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी थे। लेकिन नई टीम में उन्हें जगह नही मिली थी। अब इन नेताओं को कोर कमिटी में जगह दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व में ही कोर कमिटी का गठन किया जा चुका है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी की रणनीति तय करने एवं महत्वपूर्ण निर्णयों हेतु हर माह कोर कमिटी की बैठक होती है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More