
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को दी मंजूरी
पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष रह चुके हैं श्री सुधीर त्रिपाठी
रांची से कुमुद रंजन: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री सुधीर त्रिपाठी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्री त्रिपाठी को झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है । 1985 बैच के अधिकारी रहे श्री त्रिपाठी इससे पहले 1 अप्रैल 2019 से 26 सितंबर 2020 तक झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर थे । वे 28 फरवरी 2018 से 31 मार्च 2019 तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर थे । गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में एक अध्यक्ष और सदस्य के दो पद हैं । वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्रशांत कुमार आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में है , जबकि श्री सुरेंद्र कुमार सदस्य हैं और सदस्य का एक पद रिक्त है । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष अथवा 65 साल की उम्र निर्धारित है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More