रांची संवाददाता: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को उनके जीवन संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे। शिबू सोरेन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष से जुड़ी पुस्तक – दिशोम गुरु : शिबू सोरेन (हिंदी), ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन (अंग्रेजी) और सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरुजी) की गाथा का विमोचन हुआ। पुस्तक ‘ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन’ नामक पुस्तक हिंदी का अंग्रेजी में अनुवाद है। तीसरी पुस्तक ‘सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरुजी) की गाथा’ में शिबू सोरेन के संघर्ष को चित्रावली के माध्यम से बच्चों को बताने का प्रयास किया गया है। इन तीनों पुस्तकों के लेखक पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा हैं। पुस्तक को प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
इस अवसर पर शीबू सोरेन ने भी कहा कि बड़े से बड़े काम में कामयाबी की शुरुआत एक कदम से होती है। ईमानदारी और पूरे मनोयोग से कर्मठतापूर्वक काम किया जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज दुनिया भर के लोग शीबू सोरेन जी के बारे में जानने-समझने की कोशिश करते हैं। अपने जीवनसंघर्ष से उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी है लोगों के दिलों में जिसे शब्दों में उतारना लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शीबू सोरेन जी ने बहुत लम्बा और पीड़ादायक संघर्ष किया है।
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More