
पटना संवाददाता: पुलिस सप्ताह के अवसर पर शराबबंदी पर बेहतर पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को पुलिस महानिदेशक , प्रशिक्षण सह अध्यक्ष पुलिस भवन निर्माण निगम आलोक राज ने पुरस्कृत किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 24 छात्र, छात्राओं को इस मौके पर पुरस्कार प्रदान किया गया.
इन छात्रों ने अपनी चित्रकारी के जरिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश दिया था. उनकी चित्रकारी में गहरी सृजनशीलता की झलक देखने को मिली. इस मौके पर आलोक राज ने कहा कि पेंटिंग से बच्चों की छिपी प्रतिभा उजागर होती है. चित्रकादि प्रतियोगिता के बेहतर समन्वय के लिए प्रोफेसर केसी बाजपेई , श्याम सुंदर और ब्यूटी कुमारी को भी उन्होंने सम्मानित किया. इस मौके पर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार, एके अंबेडकर, आईजी अमृतराज और एसपी संजय सिंह भी मौजूद रहे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More