बड़ी खबर

माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगा में निवास करते हैं, लाखों लोगों ने लगाई डुबकी, आइए जानें महत्व

सेंट्रल डेस्क: माघी पूर्णिमा के मौके पर बिहार और झारखंड में बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा स्नान किया और पूजा- अर्चना के बाद दान किए.
बिहार में बक्सर से लेकर, आरा, पटना और भागलपुर तक गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी. झारखंड में केवल साहिबगंज जिले से होकर गंगा नदी बहती है. यहां साहिबगंज राजमहल में गंगा स्नान करने वालों का ताता लगा हुआ है. हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण माघी मेलों का आयोजन नहीं हो पाया.

गंगा स्नान का महत्व

पुराणों में कहा गया है कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगा नदी में निवास करते हैं. इसलिए इस दिन गंगा स्नान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन गंगा स्नान के बाद गंगा तट पर दान का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि किस दिन दान करने से 32 गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है.इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, गुड़, घी, मोदक, जूते, कपड़े, अनाज आदि का दान किया जाता है.

आज के दिन पितरों का तर्पण करने से धन संपदा और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है. ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन चंद्रमा मघा मघा नक्षत्र में होते हैं इसलिए भी इस दिन को माघ पूर्णिमा कहा जाता है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago