व्यवसाई के पुत्र की हत्या के खिलाफ लोगों में भड़का गुस्सा, लोगों ने प्रदर्शन कर सीएम का किया पुतला दहन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी से मिलेंगे

भागलपुर: खाद व्यवसाई अनुजदेव सिंह के पुत्र शिवम हत्याकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी और 25 लाख रुपये बरामद करने की मांग को लेकर लोग आज सड़क पर उतर गए. लोगों ने nh80 पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला जलाया. इसमें सुल्तानगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललन कुमार भी शामिल हुए.‌ उन्होंने बताया कि 3 दिनों से अनुज देव सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं. उनकी हालत बहुत ही गंभीर है लेकिन जिला पुलिस प्रशासन उपेक्षा पूर्ण रवैया अपना रहा है. 3 दिन बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मजिस्ट्रेट आज अनशनकारी का हाल जानने पहुंचे थे. बदमाशों ने इनके बेटी को मार कर 25 लाख लूट लिए थे. कुछ बदमाश पकड़े गए हैं मगर पैसे की बरामदगी नहीं हो पाई है. कांग्रेस नेता लल्लन कुमार ने कहा कि वे बदमाशों की गिरफ्तारी और पैसे की बरामदगी के लिए डीजीपी एसके सिंघल से मिलेंगे. हत्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सुल्तानगंज से लेकर पटना तक लड़ाई लड़ेंगे. इस प्रदर्शन में अंग क्रांति सेना बिहार के संयोजक शिशिर रंजन सिंह, कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव अनामिका शर्मा, सवर्ण सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलशन, सुल्तानगंज पूर्व विधायक फणीन्द्र चौधरी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव बमबम प्रीत, सानू सनगही, सुल्तानगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज अख्तर, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष चीकू शर्मा, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चंद्रवंशी, राजीव रंजन सिन्हा, मुखिया पालो मंडल समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago