Uncategorised

वैष्णो देवी के भक्तों के बीच केंद्रीय रेल यात्री संघ द्वारा चलाया गया कोरोना जागरूकता अभियान

कटरा: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी कोरोना जागरूकता अभियान के तहत अब कटरा रेलवे स्टेशन पर मां वैष्णो देवी का दर्शन करने आ रहे भक्त यात्रियों के बीच कोरोनावायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलेगा. यह जानकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने दिया. श्री खेतान के नेतृत्व में पिछले दिनों मां वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री संघ की टीम पहुंची थी। आरपीएफ प्रभारी राजेंद्र कुमार के साथ हुई बैठक में संस्था कोरोना और नशाखुरानी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने वाला पोस्टर और बैनर रेल यात्री संघ ने आरपीएफ को सौंपा. चर्चा हुई कोविड-19 को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो. यात्रियों की सेवा में लगे आरपीएफ के जवानों के बीच यथासंभव मास्क और सेनीटाइज का वितरण भी रेल यात्री संघ करेगा।इसके उपरांत यात्री संघ की टीम जम्मू स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ प्रभारी मुंशी राम के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना के प्रति लोगों को विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर बात हुई. केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया की संस्था की ओर से देश के सभी बड़े स्टेशनों पर यात्रियों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कहा कि मौजूदा समय में भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया इस महामारी से ग्रसित है, जिसका बचाव एकमात्र मास्क का प्रयोग व शारीरिक दूरी है। वैक्सीन आने तक सभी को इसका पालन सही तरीके से करना है। वही नशाखोरी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्था पिछले एक दशक से देश भर में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को नशा खुरानी से से बचाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रही है।

Kumar Gaurav

Share
Published by
Kumar Gaurav

Recent Posts

सोनपुर मेला में नीतू नवगीत ने लोकगीतों से बांधा समां

पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More

2 days ago

पीएमओ का नाम बदला,‘सेवा तीर्थ’कहलाएगा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More

3 days ago

नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल : पटना में झलकी भारत की सांस्कृतिक-बौद्धिक विरासत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More

4 days ago

प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे

Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। ‌… Read More

4 days ago

बिहार में पांच आईएएस अधिकारी बदले, मिहिर कुमार सिंह होंगे नए विकास आयुक्त

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More

5 days ago

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका: पीके मिश्रा

-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More

6 days ago