
पटना : बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है। वीआईपी के सभी तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल यादव और स्वर्णा सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। तीनों विधायकों के इस ‘बदलाव’ के बाद बीजेपी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। अब बीजेपी के कुल विधायकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तीनों विधायकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने तीनों विधायकों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री रामसूरत राय, जीवेश मिश्रा और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय मयूख भी मौजद रहे।
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आज तीनों विधायकों के बीजेपी में शामिल होने का जो निर्णय हुआ है उसकी जानकारी मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते बता रहा हूं, मंत्रिमंडल में मुकेश साहनी का क्या होगा इस पर आपलोगों को जानकारी मिल जाएगा।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More